कोहकापाल मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण: नरबली की बात नहीं हुई पुष्ट

जगदलपुर। कोहकापाल में किशोर को रोककर रखने और तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियों के मामले में बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में नरबली देने के प्रयास या उसकी योजना से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आया है।

पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों से पीड़ित किशोर, संबंधित व्यक्तियों और संभावित गवाहों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि सोने का हंडा मिलने की अंधविश्वासपूर्ण धारणा के चलते किशोर के साथ तंत्र-मंत्र संबंधी गतिविधियां की गई थीं।

पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में प्रसारित नरबली से जुड़ी खबरों को अपुष्ट बताया है। मामले में थाना नगरनार में BNS की धारा 127(2), 137(2), 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

मामले में गोनसाय और लखीराम को हिरासत में लिया गया है, जबकि पूजा-पाठ करने वाले व्यक्तियों के नाम भी प्रकरण में जोड़े गए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बस्तर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर बिना सत्यापन किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।

इसे भी पढ़िए -  

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *