भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव की पहल पर तेज हुआ सड़क निर्माण कार्य, अधूरे हिस्से में पहले हो रहा डामरीकरण
जगदलपुर। शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित नयापारा मुख्य मार्ग के निर्माणाधीन हिस्से में डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के मार्गदर्शन और निर्देश पर शुरू हुए इस कार्य से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए फिलहाल सड़क के अधूरे हिस्से में प्राथमिकता के आधार पर डामरीकरण कराया जा रहा है, ताकि आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि नयापारा मुख्य मार्ग पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है और सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा।
बुधवार को डामरीकरण कार्य प्रारंभ होने के दौरान वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी, आशुतोष पाण्डेय, गोविंद ईनाणी, काजल साहू, तेजिंदर सिंह, अमित कपूर, तपन सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






