रायपुर। उत्कल समाज, बस्तर संभाग के पदाधिकारियों ने रविवार को रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के आवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट एवं मुलाकात की।

इस दौरान उत्कल समाज, बस्तर के अध्यक्ष श्री राजेश दास, सचिव श्री सुमित महापात्र, उपाध्यक्ष श्री मथुरा तिवारी, श्री मनोज पटृजोशी एवं कोषाध्यक्ष श्री मनोज महापात्र उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

आशीष श्रीवास्तव — Founder & Editor-in-Chief, BMN – BASTAR MATI NEWS






