आपदा प्रबंधन के लिए वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में दिए ₹51 हजार

जगदलपुर। बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता एवं आपदा प्रबंधन के लिए वनांचल माधव सेवा कल्याण समिति ने सहयोग की पहल करते हुए मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में 51 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। समिति की ओर से मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को 51 हजार रुपए का चेक सौंपा गया।

इस अवसर पर समिति के कार्यकारिणी सदस्य कुंवर राज बहादुर सिंह राणा, सचिव तुलसीराम बघेल, हेम कुमार पटेल एवं संग्राम सिंह राणा उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व है। समिति द्वारा अपनी क्षमता के अनुसार राहत एवं सहयोग के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए -   इंद्रावती नदी से जल लेकर प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे 1200 कांवड़िए

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *