BMN Breaking: सुकमा-जगदलपुर मार्ग पर भारी वाहनों के लिए नई गाइडलाइन, सुबह 5 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा डायवर्जन

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं वृक्ष विदोहन के कार्य को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के आवागमन को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात की सुरक्षा और सुचारू आवागमन बनाए रखने के लिए निर्धारित समय में भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।

सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

यातायात पुलिस के अनुसार NH-30 के किमी 25.530 से 31.540 तक कांगेर घाटी क्षेत्र में सड़क संबंधी निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके चलते प्रतिदिन सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहन, ट्रेलर एवं मालवाहक ट्रकों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा।

सुकमा से दंतेवाड़ा होते हुए जगदलपुर जाएंगे भारी वाहन

निर्धारित समयावधि के दौरान कोंटा और सुकमा की ओर से जगदलपुर जाने वाले भारी वाहनों को NH-30 के कांगेर घाटी वाले हिस्से के बजाय सुकमा → दंतेवाड़ा → जगदलपुर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि डायवर्जन की अवधि में कांगेर घाटी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मुख्य NH-30 मार्ग पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।

पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों को मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने तथा निर्माण क्षेत्र में अनावश्यक रूप से वाहन रोककर यातायात बाधित नहीं करने की हिदायत दी है।

प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित डायवर्जन का पालन करें।

इसे भी पढ़िए -   28 जुलाई को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के घेराव का ऐलान, NSUI ने कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप

आशीष श्रीवास्तव — Founder & Editor-in-Chief, BMN – BASTAR MATI NEWS

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *