छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पैर में लगी चोट, सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त

लोरमी/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पैर में चोट लगने से घायल हो गए। चोट लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनके पैर की जांच की और प्राथमिक उपचार के बाद कच्चा प्लास्टर बांधा।

चोट के बाद कार्यक्रम निरस्त

पैर में चोट लगने और डॉक्टरों द्वारा कच्चा प्लास्टर बांधे जाने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। चोट के चलते उनके आगामी सार्वजनिक कार्यक्रमों और दौरों पर भी असर पड़ने की संभावना है।

अस्पताल जाने को लेकर अलग-अलग जानकारी

इस घटनाक्रम के बीच उपमुख्यमंत्री के स्टाफ की ओर से कथित तौर पर बताया गया कि वे अस्पताल सामान्य रूटीन चेकअप के लिए गए थे, न कि किसी बड़ी चोट के कारण। हालांकि, चोट लगने की परिस्थितियों और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति पर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

BMN – बस्तर माटी न्यूज़

इसे भी पढ़िए -   सावन के झूले पर सजी भाजपा महिला मोर्चा की महफिल, तीज उत्सव में दिखा उल्लास और संगठन का अपनापन,गीत-संगीत से सजा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को बांटे उपहार; किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *