जनता से सीधा संवाद जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा : महेश कश्यप,निज निवास एवं कार्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं

जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता : महेश कश्यप

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप क्षेत्र के दौरे के साथ-साथ अपने निज निवास एवं कार्यालय में पहुंचने वाले नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यकतानुसार पहल करने का आश्वासन दिया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनता द्वारा दिए गए विश्वास को निभाने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनहित से जुड़े विषयों को संबंधित विभागों के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जा रही है।

इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सांसद महेश कश्यप से मुलाकात करने पहुंचे और विभिन्न स्थानीय विषयों एवं जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सांसद ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से समन्वय करने की बात कही।

इसे भी पढ़िए -   जगदलपुर में "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" का शुभारंभ

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *