उपचार के बीच दिल्ली से मोबाइल के जरिए कार्यकर्ताओं से जुड़े किरण देव, बोले—सेवा और समर्पण से मजबूत होता है संगठन

प्रदेश अध्यक्ष के भावुक संदेश से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा—संगठन और समाजसेवा का संकल्प सर्वोपरि

जगदलपुर। विगत दिनों दुर्घटना में घायल होने के बाद दिल्ली में उपचाररत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने शुक्रवार को अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना मोबाइल के माध्यम से जगदलपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला को संबोधित किया।

दिल्ली से कार्यकर्ताओं के बीच अपनी आवाज पहुंचाते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन के प्रति अपने समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय जुड़ाव का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के परिश्रम, सेवा और समर्पण में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कर्मपथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उपचार के बीच प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करना कार्यकर्ताओं के लिए भावुक क्षण रहा। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से यह भाव प्रकट किया कि व्यक्तिगत परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, संगठन और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है।

प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और पूर्ण स्वास्थ्य के साथ संगठन के बीच लौटने की कामना की। इस दौरान सभागार में उनके प्रति स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।

सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, संभाग सहप्रभारी हरपाल सिंह भामरा, सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय सहित प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़िए -   आस्था, परंपरा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा बस्तर दशहरा 2026,यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, श्री बलराम मांझी बने बस्तर दशहरा समिति के नए उपाध्यक्ष

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *