जगदलपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने समस्त प्रदेशवासियों तथा यादव समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री किरण देव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका संदेश आज भी मानव समाज के लिए प्रासंगिक है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।






