आईटीआई बस्तर में 5 अगस्त को कैंपस अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव

जिंदल स्टील के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

जगदलपुर, 3 अगस्त 2026। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बस्तर में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार 5 अगस्त 2026 को संस्थान परिसर में विशेष कैंपस अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव जिंदल स्टील, मशीनरी डिवीजन (रायपुर) के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में मशीनिस्ट, टर्नर एवं फिटर ट्रेड के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थी तथा इन ट्रेडों से पूर्व में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। कंपनी द्वारा पात्र अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

आईटीआई बस्तर के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार के कैंपस प्लेसमेंट का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में रोजगार एवं प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने और उद्योग जगत से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।

प्राचार्य ने क्षेत्र के सभी पात्र प्रशिक्षणार्थियों एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सभी इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकसूची, आईटीआई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बस्तर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हों।

उन्होंने कहा कि समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज साथ लाने से चयन प्रक्रिया सुगमता से संपन्न होगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस रोजगार अवसर का लाभ मिल सकेगा।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर की 600 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच देने की पहल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *