वंदे मातरम् गीत के कथित अपमान के विरोध में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

कांग्रेस नेताओं के कथित कृत्य के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा सड़क पर उतरा

“राष्ट्रगीत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों से गूंजा जगदलपुर

जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा जगदलपुर में आक्रोश एवं विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला गया।

मशाल जुलूस की शुरुआत कोतवाली चौक से हुई। भाजयुमो कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर मेन रोड से होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर के समीप पहुंचे, जहां जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

वंदे मातरम्’ राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संघर्ष का प्रतीक : महेश कश्यप

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय गीत का किसी भी मंच पर कथित अपमान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व : वेदप्रकाश पाण्डे

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए कथित कृत्य की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से जुड़े राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के विषय पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए -   जगदलपुर में कारोबारियों के लिए जरूरी खबर: ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य, बिना लाइसेंस व्यवसाय पर हो सकती है कार्रवाई

राष्ट्रगीत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ : संजय पांडे

महापौर संजय पांडे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर कांग्रेस नेताओं द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता सामने आती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का अपमान अब हिंदुस्तान नहीं सहेगा।

बड़ी संख्या में युवा हुए शामिलमशाल जुलूस में बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, आर्येन्द सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्राही, परिस बेसरा, श्रीनिवास मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र बाजपेयी, रोहित त्रिवेदी, मनोहर दत्त तिवारी, रणजीत पांडे, प्रकाश झा,अभिलाष यादव सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *