26 जुलाई को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा से जुड़ेंगे बस्तर जिले के नए युवा, आड़ावाल में होगा भव्य भाजपा प्रवेश कार्यक्रम

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला बस्तर द्वारा आगामी 26 जुलाई को आड़ावाल में भव्य भाजपा प्रवेश कार्यक्रम (Join BJYM अभियान) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। युवा मोर्चा के पदाधिकारी लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं से संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। संगठन का दावा है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास संगठन की विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों का परिणाम है।

उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में 26 जुलाई को आयोजित भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा परिवार का हिस्सा बनें तथा राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प को मजबूत करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम युवा शक्ति के उत्साह और संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा तथा बड़ी संख्या में युवाओं के भाजपा में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद झा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। संगठन का लक्ष्य अधिकाधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में सहभागी बनाना है।

इसे भी पढ़िए -   करपावंड पुलिस ने स्कूली बच्चों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बस्तर जिले के नवयुवा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हैं। संगठन को उम्मीद है कि यह अभियान जिले में युवाओं के बीच व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा जिला मंत्री सुब्रतो विश्वास, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव, जिला उपाध्यक्ष आनंद झा, विकास पात्रो, नगरनार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपेश समरथ, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश नायडू, शरद श्रीवास्तव, सुनील नाग, विकास सिकदार सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया तथा अधिक से अधिक युवाओं तक अभियान पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *