जैनम बोथरा ने संभागस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हासिल की तृतीय रैंक

जगदलपुर। बीजापुर में 11 अगस्त 2026 को आयोजित संभागस्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में जगदलपुर के प्रतिभावान खिलाड़ी जैनम बोथरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से समाज, परिवार, विद्यालय एवं जगदलपुर का गौरव बढ़ा है।

जैनम बोथरा, श्री नवीन बोथरा एवं श्रीमती पारुल बोथरा के सुपुत्र हैं। अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के दम पर जैनम ने बस्तर संभाग की अंडर-14 बैडमिंटन टीम में स्थान बनाया है।

अब जैनम आगामी राज्यस्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर बोथरा परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

परिजनों एवं शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि जैनम अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज, सेजस स्कूल एवं बस्तर का नाम रोशन करेंगे।

जैनम की इस उपलब्धि पर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई है।

इसे भी पढ़िए -   राहत शिविर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना ने वितरित किया सूखा राशन, कपड़े एवं कंबल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *