जगदलपुर, 18 जुलाई 2026। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोहंडीगुड़ा में छात्राओं के स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के तहत छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एचपीवी टीकाकरण के महत्व का संदेश दिया और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 30 पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने छात्राओं से नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अपनाने की भी अपील की।विद्यालय प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज में भी एचपीवी टीकाकरण के प्रति लोगों को प्रेरित करें।
मानव श्रृंखला और टीकाकरण शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।यह पहल छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और सर्वाइकल कैंसर मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
📌 BMN | Bastar Mati Newsसटीक • निष्पक्ष • सबसे पहले






