छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया जिला एवं सत्र न्यायालय जगदलपुर का निरीक्षण

जगदलपुर, 18 जुलाई 2026। रमेश सिन्हा ने शनिवार को अपने बस्तर प्रवास के दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय, जगदलपुर का निरीक्षण कर न्यायालय परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं और न्यायिक सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आमजन के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने सिविल न्यायालय कक्ष, निर्माणाधीन भवनों, किलकारी केंद्र, परिवार न्यायालय, डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष, प्रतिलिपि अनुभाग, फास्ट ट्रैक कोर्ट, ई-सेवा केंद्र, दिव्यांगजनों के लिए शिकायत कक्ष, विशेष न्यायालय, पीड़ित विश्राम कक्ष तथा ग्रंथालय भवन सहित न्यायालय परिसर की विभिन्न सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

उन्होंने न्यायालय परिसर की आधारभूत सुविधाओं, अधोसंरचना विकास और न्यायिक सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही इस बात पर विशेष जोर दिया कि न्यायालय में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान गोविंद नारायण जांगड़े, आकाश छिकारा, शलभ सिन्हा सहित न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

📌 BMN | Bastar Mati Newsसटीक • निष्पक्ष • सबसे पहले

इसे भी पढ़िए -   समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश, कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं, सर्वे कार्यों और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *