माँ दंतेश्वरी की भावपूर्ण विदाई में शामिल हुआ सर्व सेन समाज, सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता की कामना

जगदलपुर, बस्तर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा पर्व के समापन अवसर पर सर्व सेन समाज, जगदलपुर के सामाजिक बंधुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी को भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान समाज की सुख-समृद्धि, एकता, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

समाज के सदस्यों ने माँ दंतेश्वरी के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कामना की कि उनकी कृपा से समाज निरंतर प्रगति करे, आपसी भाईचारा और एकता मजबूत बनी रहे तथा समाज नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

इस अवसर पर सर्व सेन समाज के अध्यक्ष श्री छन्नूलाल भारद्वाज ने माँ दंतेश्वरी से समस्त समाज के कल्याण और खुशहाली की कामना की।

सादर निवेदक : श्री छन्नूलाल भारद्वाज

सर्व सेन समाजजगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़)

🚩 जय माँ दंतेश्वरी! जय बस्तर! 🚩

इसे भी पढ़िए -   बाढ़ पीड़ितों तक किरण देव ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाई राहत सामग्री

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *