कलेक्टर आकाश छिकारा पहुंचे स्कूल, छात्रों से किया संवाद; हर सप्ताह टेस्ट और उत्कृष्ट विद्यार्थियों को रायपुर व बस्तर भ्रमण का मिलेगा अवसर
जगदलपुर, 18 जुलाई 2026। जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत कलेक्टर आकाश छिकारा ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, नियमित उपस्थिति और परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की।…










