स्कूली बच्चों ने रंगों से कैनवास पर उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’, महापौर संजय पांडे ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की, कहा—बच्चों की सकारात्मक सोच ही विकसित भारत की मजबूत नींव
जगदलपुर। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ के अंतर्गत शुक्रवार को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और राष्ट्रप्रेम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कैनवास पर जीवंत…









