भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ महामृत्युंजय मंत्र जप एवं पूर्णाहुति हवन
जगदलपुर, 06 अगस्त। सावन माह की पावन बेला में भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर परिसर में चार दिवसीय महामृत्युंजय मंत्र जप एवं हवन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ।…










