भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़

जगदलपुर, 02 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के वेदांता अस्पताल में उपचाररत किरण सिंह देव की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि क्षेत्र की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं के साथ चिकित्सकों के बेहतर उपचार से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को किरण सिंह देव की एक छोटी सर्जरी प्रस्तावित है, जिसके बाद उनके शीघ्र ही छत्तीसगढ़ लौटने की संभावना है।

महेश कश्यप ने विश्वास जताया कि सर्जरी के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद किरण सिंह देव पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर जल्द ही संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय होंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़िए -   सांसद महेश कश्यप की पहल का असर, LPG सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में होगी बुकिंग

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *