नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पदयात्री सेवा केंद्र का शुभारंभ, 9 दिनों तक मिलेगी सुविधाएं

बस्तर सांसद महेश कश्यप, श्रीनिवास मद्दी एवं श्याम सोमानी ने किया उद्घाटन, फलाहार से लेकर प्राथमिक चिकित्सा तक की व्यवस्था

जगदलपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर माता के दर्शन के लिए पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से अभिषेक राव एवं केवीआर ब्रदर्स द्वारा तितली गार्डन, पंडरीपानी, जगदलपुर में नौ दिवसीय नवरात्रि पदयात्री सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया।

सेवा केंद्र का उद्घाटन बस्तर सांसद महेश कश्यप, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी एवं बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के श्याम सोमानी के करकमलों द्वारा मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष इंतजाम

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों की सेवा के लिए इस प्रकार का सेवा केंद्र संचालित करना बेहद सराहनीय पहल है। इससे माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।

सेवा केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, व्रतधारी भक्तों के लिए फलाहार, प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही माता के दर्शन के लिए आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

आयोजन को सफल बनाने में टीम का विशेष योगदान

इस सेवा केंद्र के शुभारंभ एवं व्यवस्थाओं को सफल बनाने में अभिषेक राव, केवीआर ब्रदर्स, श्रीधर मद्दी, रघुवंश यादव, रीतेश सविती, वासुदेव राव, केशव राव, गावस्कर राव, राजू राव, श्री हनुमंत राव, मद्दी सप्तगिरि, अनिल, अजित एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़िए -   एक करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 4 अन्य नक्सली भी दबोचे गए, झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का संयुक्त ऑपरेशन, नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

आस्था के पर्व पर सेवा और समर्पण की यह पहल नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए सहूलियत के साथ-साथ सामाजिक सहयोग और जनसेवा की भावना को भी मजबूत करती है।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *