रक्तदान महा-अभियान 28 अक्टूबर को, विहंगम योग संस्थान ने की अधिकाधिक भागीदारी की अपील

जन्मोत्सव के अवसर पर जगदलपुर में होगा रक्तदान शिविर, मानवता की सेवा का दिया जाएगा संदेश

जगदलपुर। विहंगम योग संस्थान द्वारा सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को जगदलपुर में विश्वव्यापी रक्तदान महा-अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बोधघाट स्थित महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम, सिंचाई कॉलोनी में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

विहंगम योग संस्थान द्वारा आयोजित इस महा-अभियान का उद्देश्य महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के विहंगम योग के संदेश का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही समाज में सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने और मानवता की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

रक्तदान के लिए संकल्पित विहंगम योग परिवार

संस्थान की जिला बस्तर इकाई ने बताया कि संत प्रवर श्री विज्ञान देव महाराज के पावन जन्मोत्सव माह अक्टूबर के अवसर पर आयोजित इस विश्वव्यापी रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए विहंगम योग परिवार, जिला बस्तर पूरी तरह संकल्पित है। संस्थान का मानना है कि रक्तदान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में योगदान दिया जा सकता है।

धर्मप्रेमियों, युवाओं और मातृशक्ति से सहभागिता की अपील

विहंगम योग संत समाज, जिला बस्तर ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं और मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान महा-अभियान में शामिल होने की अपील की है। संस्थान ने लोगों से मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़िए -   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ निवास में किरण देव से की आत्मीय मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की ली जानकारी, कुशलक्षेम जाना

कार्यक्रम की जानकारी

दिनांक: 28 अक्टूबर 2026, बुधवारसमय: सुबह 9 बजे सेस्थान: महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम, सिंचाई कॉलोनी, बोधघाट, जगदलपुरआयोजन: विहंगम योग संत समाज, जिला बस्तरअभियान का संदेश: रक्तदान जीवनदान

संपर्क सूत्र: 7999201050, 6263113800, 8770021618, 9407770085, 831971391


“अक्टूबर का महीना आया, रक्तदान का संदेश लाया। रक्तदान ही जीवन का उत्सव, इससे बढ़कर क्या होगा गौरव!”


निवेदक: विहंगम योग संत समाज, जगदलपुर, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *