भाजपा पश्चिम नगर मंडल के मोर्चा प्रभारियों की घोषणा, सातों मोर्चों की जिम्मेदारी नए प्रभारियों को सौंपी गई

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जगदलपुर पश्चिम नगर मंडल के सभी सात मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की अनुशंसा पर पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की।

घोषित सूची के अनुसार अतुल सिम्हा को युवा मोर्चा, सुधा मिश्रा को महिला मोर्चा, अविनाश सिंह गौतम को किसान मोर्चा, संजय चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गायत्री कश्यप को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, योगेश शुक्ला को अनुसूचित जाति मोर्चा तथा शशिनाथ पाठक को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा सभी मोर्चे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़िए -   राजमहल परिसर में मीना बाजार लगाने का विरोध, अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन, यातायात, सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर जताई चिंता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *