दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी तेज, एनएमडीसी और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू, 50 लाख की CSR राशि से हटेगी जलकुंभी, पहले चरण के लिए 20 लाख की किस्त जारी

जगदलपुर, 31 अगस्त 2026। बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर और जलकुंभी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डे के प्रयासों से जगदलपुर नगर निगम एवं एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के बीच दलपत सागर के संरक्षण एवं सफाई को लेकर महत्वपूर्ण एमओयू संपन्न हुआ है।

समझौते के तहत एनएमडीसी नगरनार द्वारा अपने CSR मद से कुल 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से प्रथम चरण के कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

दलपत सागर में लंबे समय से फैली जलकुंभी नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। अब CSR सहयोग से नगर निगम द्वारा सघन सफाई अभियान और निर्धारित कार्ययोजना के तहत जलकुंभी हटाने का काम किया जाएगा। इससे दलपत सागर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ उसके प्राकृतिक स्वरूप को भी पुनर्स्थापित करने में मदद मिलेगी।

एमओयू के दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा तथा एनएमडीसी नगरनार की ओर से अधिशासी निदेशक टीपी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक बान सिंह यादव और सहायक महाप्रबंधक विनोद पांडे उपस्थित रहे।

दलपत सागर के कायाकल्प की यह पहल शहर के पर्यावरण, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसे भी पढ़िए -   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया जिला एवं सत्र न्यायालय जगदलपुर का निरीक्षण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *