जगदलपुर। माँ दंतेश्वरी की पावन धरा जगदलपुर स्थित राम मंदिर, दलपत सागर चौक में विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम पूर्ण अनुशासन, गरिमामय वातावरण एवं संगठनात्मक पद्धति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला मंत्री नवीन देवांगन, जिला सत्संग प्रमुख सोम सिंह ठाकुर, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप सहित अंशु नाग, सूरज पटनायक, अनिल सिसोदिया, गोकुल पाणिग्रही, बृजेश चौहान, शौर्य इनानी, टीकम, पवन शेट्टी, शिव सोलंकी, गोलू मांझी, चंदन जोशी, योगेश चौरसिया, किशन नाग, रूपेश बघेल, सौरभ साहनी, संपूर्ण, राजू तोमर एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने व्यक्ति विशेष के बजाय संगठन से जुड़कर कार्य करने तथा संगठन की विचारधारा एवं कार्यप्रणाली के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली।बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी सेवा कार्यों, धार्मिक आयोजनों एवं जनजागरण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। राष्ट्र, धर्म एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना और अधिक मजबूत हुई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाना रहा। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करने तथा संगठन को प्रत्येक स्तर पर सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने इस सफल आयोजन में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं सहभागिता की सराहना की।”संगठन ही शक्ति है, सेवा ही साधना है।संगठित हिंदू – सुरक्षित राष्ट्र।”






