पर्यटकों के लिए खुला कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, 15 जून 2027 तक कर सकेंगे भ्रमण

गुफाओं में प्रवेश का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित

जगदलपुर। बस्तर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाली गुफाएं एवं अन्य पर्यटन स्थल 15 जून 2027 तक आम पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। वहीं, राष्ट्रीय उद्यान परिसर में स्थित प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात भी पर्यटकों के अवलोकन के लिए नियमित रूप से खुला रहेगा।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक, जगदलपुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुफाओं में प्रवेश के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

पर्यटक निर्धारित समय के भीतर गुफाओं एवं अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों का आनंद लेने के इच्छुक पर्यटक अपनी यात्रा की योजना निर्धारित समय को ध्यान में रखकर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़िए -   घर-घर घूमकर चोरी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 मोबाइल व लेडीज पर्स बरामद

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *