भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव ने पाट जात्रा एवं हरेली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
किरण देव ने विश्व के सबसे लंबे समय तक चलने वाले महापर्व बस्तर दशहरा की प्रथम रीति पाट जात्रा एवं पावन हरेली पर्व के अवसर पर समस्त बस्तरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपराओं का जीवंत स्वरूप…










