शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर की जा रही शैक्षणिक भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में है।
जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता संतोष बाफना ने विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज श्रीवास्तव पर सीधे तौर पर गंभीर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों से भारी आर्थिक लेन-देन करने के संगीन आरोप लगाए हैं। इस संबंध में बाफना ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उच्च शिक्षा…










