जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने जगदलपुर स्थित बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष, जननेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की प्रतिमा स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राहुल टिकरिहा ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन निर्माण और बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भाजपा संगठन को बस्तर के गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने कार्यों से क्षेत्र की राजनीति में अमिट छाप छोड़ी।

उन्होंने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप के आदर्श, उनकी कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण की भावना आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी स्व. बलिराम कश्यप के योगदान को याद किया। सभी ने उनके आदर्शों का अनुसरण करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, भाजयुमो बस्तर जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, उपाध्यक्ष आनंद झा, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, सोम प्रकाश जोशी, राहुल सोनी, कृष्णा निषाद, मनिविक्रम नायडू, शरद श्रीवास्तव, राज देवांगन, रवि शर्मा, प्राचीन तिवारी, जशवंत जोशी, विवेक साहू, दीपक पांडे, गौरव, धीरेंद्र कुमार सहित भाजपा और भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






