111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिलेभर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। आगामी मुख्य परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस मॉक टेस्ट में जिले के 111 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,654 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विकासखंडवार सहभागिता की बात करें तो बस्तर विकासखंड से सर्वाधिक 1,603 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं बकावंड से 1,350, जगदलपुर से 1,031, लोहंडीगुड़ा से 850, तोकापाल से 849, दरभा से 636 तथा बास्तानार से 335 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लेकर अपनी तैयारी और शैक्षणिक क्षमता का स्व-आकलन किया।
परीक्षा के सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों में बैठक व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति और प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के नियमित अभ्यास सत्र विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। मॉक टेस्ट से विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का डर कम होता है, समय प्रबंधन की क्षमता विकसित होती है और वास्तविक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए आत्मविश्वास मजबूत होता है।
समग्र शिक्षा विभाग की यह पहल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए व्यवस्थित एवं प्रभावी तैयारी का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक क्षमता को पहचानने और बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
परीक्षा के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैठक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे नियमित मॉक टेस्ट विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी झिझक दूर करने, समय प्रबंधन की क्षमता विकसित करने और आगामी मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






