कल निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, लगभग 1500 कांवड़िए होंगे शामिल

जगदलपुर। सावन मास के पावन अवसर पर श्री श्री श्री लिंगेश्वर रामपाल मंदिर समिति के तत्वावधान में कल सोमवार को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में लगभग 1500 कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ महादेव घाट, जगदलपुर से होगा। कांवड़िए पवित्र जल लेकर निर्धारित मार्ग से होते हुए रामपाल स्थित प्राचीन श्री लिंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन किया जाएगा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग में आवश्यक सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह प्रशासन से किया गया है। साथ ही यात्रा मार्ग एवं मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, यातायात व्यवस्था तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था का भी अनुरोध किया गया है।

मंदिर के पुजारी कैलाश ठाकुर ने सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़िए -   जगदलपुर में पुलिस विभाग में तबादला, कई निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *