शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर एनएसयूआई ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जगदलपुर, 05 अगस्त। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आज शहीद महेंद्र कर्मा जी की जयंती के अवसर पर एनएसयूआई द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष कर्तव्य आचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा केवल एक जननेता नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, साहस और जनसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में आदिवासी समाज, गरीब, वंचित एवं आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका व्यक्तित्व और संघर्ष आज भी युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। बस्तर और प्रदेश के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने शहीद महेंद्र कर्मा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, बलिदान और जनसेवा को नमन किया।


इस अवसर पर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष कर्तव्य आचार्य, हितेश पाणिग्राही, पूर्वेश गोपाल, क्रिस बघेल, मयंक दीवान, चीनू कश्यप एवं अन्य एनएसयूआई पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़िए -   शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सादगीपूर्ण मनाई स्व. राजीव गांधी की जयंती, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *