स्मार्ट मीटर व बिजली बिल बढ़ोतरी से परेशान उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस का जन सहायता एवं शिकायत पंजीकरण अभियान जारी

धरमपुरा व पावर हाउस चौक स्थित बिजली विभाग कार्यालयों के बाहर कांग्रेस ने लगाया जनसहायता केंद्र, हेल्पलाइन भी जारी

जगदलपुर, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तथा बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार बिजली बिल में बढ़ोतरी एवं स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं की सहायता के लिए उत्तर एवं दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जन सहायता एवं शिकायत पंजीकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। धरमपुरा स्थित बिजली विभाग कार्यालय तथा पावर हाउस चौक स्थित बिजली विभाग कार्यालय के सामने उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव एवं दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधियों ने जनसहायता केंद्र स्थापित कर लोगों की शिकायतें दर्ज कीं।

अभियान के दौरान जनसहायता केंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की अनियमितताओं एवं अन्य शिकायतों से संबंधित प्रपत्र भरवाकर विधिवत आपत्ति दर्ज कराई गई। आम जनता की सुविधा के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया, ताकि प्रभावित उपभोक्ता अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकें।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भाजपा की राज्य सरकार पर जनता के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता और बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी से आम नागरिक, विशेषकर गृहिणियां, आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उनका आरोप था कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि का लाभ भी बढ़े हुए बिजली बिलों के माध्यम से वापस लिया जा रहा है, जो जनता के साथ धोखा है।

इसे भी पढ़िए -   🇮🇳 अविनाश वूड्स सोसाइटी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का उत्सव

सुशील मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, अनुमानित बिल और अनावश्यक बिजली कटौती जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्मार्ट मीटर योजना का पुरजोर विरोध करती है और इसे आम जनता के हितों के विपरीत बताते हुए बड़े पूंजीपतियों एवं ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने वाली योजना करार दिया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जनता की आवाज नहीं सुनती और स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान जारी रखती है, तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी।

अभियान के दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, अनुराग महतो, गौरनाथ नाग, एम. वेंकट राव, पार्षद गौतम पाणिग्रही, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष रोजविन दास, शुभम यदू, विक्की निषाद, राजू बघेल, आदर्श दलाई, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष वैभव नेताम, हेमंत पांडे, इंदर झझ, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, उस्मान रज़ा, कर्तव्य आचार्य, मुकेश निषाद, जगदीश निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *