दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी तेज, एनएमडीसी और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू, 50 लाख की CSR राशि से हटेगी जलकुंभी, पहले चरण के लिए 20 लाख की किस्त जारी
जगदलपुर, 31 अगस्त 2026। बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर और जलकुंभी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डे के प्रयासों से जगदलपुर नगर निगम एवं एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के बीच…










