ग्राम उलनार में सामाजिक समरसता एवं विधिसम्मत व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक आयोजित

जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा बस्तर जिले के ग्राम पंचायत उलनार में सामाजिक समरसता, ग्राम की पारंपरिक व्यवस्थाओं तथा विधिसम्मत प्रक्रियाओं के पालन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में सामने आए दफन संबंधी विवाद एवं उससे जुड़े सामाजिक पहलुओं पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की सामाजिक चुनौती का समाधान गांव की एकता, जागरूकता और संगठन से संभव है।

उन्होंने ग्राम स्तर पर सक्रिय समितियों के गठन तथा नागरिकों की सहभागिता को आवश्यक बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद, अवैध गतिविधि अथवा सामाजिक तनाव की स्थिति में प्रशासन एवं पंचायत को तत्काल जानकारी दी जानी चाहिए।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी विषय पर अफवाहों से बचते हुए प्रशासन और पंचायत के साथ समन्वय बनाए रखें तथा अपनी बात कानून और संविधान के दायरे में रहकर रखें।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी ग्रामीणों से किसी भी संवेदनशील विषय या विवाद की स्थिति में समय पर सूचना देने का आग्रह किया, ताकि मामलों का समाधान शांति और कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जा सके।बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि ग्राम स्तर पर नियमित जनजागरण कार्यक्रम, सामाजिक संवाद एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा किसी भी विवादित विषय का समाधान प्रशासन और कानून के सहयोग से किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला मंत्री नवीन देवांगन, जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, नगर सह संयोजक जगदलपुर अजय प्रताप सिंह, ग्राम सरपंच मधुसूदन नेताम, पंच तुलसीराम सहित बजरंग दल के सूरज पटनायक, अनिल सिसोदिया, लोचन सोनी, अविनाश मौर्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन समाज की एकता, शांति, सांस्कृतिक संरक्षण एवं कानूनसम्मत व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

इसे भी पढ़िए -   बिलासपुर में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर का शव घर में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *