संभागीय अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण के निर्देश, किसानों को बीज-खाद और फसल ऋण की सुलभता सुनिश्चित करने पर जोर
जगदलपुर। बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने संभाग स्तरीय अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर शासन की योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर पहुंचकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने, समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा आम नागरिकों…









