अभियंता दिवस पर नगर निगम के अभियंताओं का सम्मान, महापौर ने सराहा योगदान, शहर के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : महापौर
जगदलपुर। अभियंता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महापौर ने नगर निगम में कार्यरत अभियंताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शहर के विकास एवं निर्माण कार्यों में अभियंताओं द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की…










